स्केटिंग दौड़,256 बच्चों को मिले सावरकर मेंडल

May 28 2026

ग्वालियर। वीर विनायक दामोदर सावरकर की 144वीं जयंती के अवसर पर दो दिवसीय वीर सावरकर मेला के अंतर्गत हिंदू महासभा भवन दौलतगंज से बाल स्केटिंग दौड़ को हिंदू महासभा की राधा गुप्ता एवं वर्षा शर्मा, अनिता रिछारिया, संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, रामबाबू सेन, प्रदीप जायसवाल ने भगवा ध्वज फहरा कर प्रारंभ किया। स्केटिंग कोच पंकज मदान, नितिन अग्रवाल, अतुल जैन के मार्गदर्शन में पाटनकर चौराहा, ऊंट पुल, हाईकोर्ट गिर्राज मंदिर पर पहुंची। मार्ग में बच्चों को जलपान करने के बाद स्केटिंग दौड़ घोड़ा चौक सनातन का मंदिर अचलेश्वर मंदिर होती हुई वीर सावरकर मार्ग फ्लैग मार्च पॉइंट पर पहुंची। बच्चों ने वीर सावरकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सावरकर को नमन किया। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी राम नारायण मिश्रा, हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा युवक हिंदू महासभा के राहुल गुप्ता रोहित जाटव ने सभी को सावरकर मेडल पहनाकर कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जयवीर भारद्वाज ने की। 
मुख्य अतिथि रामनारायण मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर के सभी राष्ट्रवादी, क्रांतिकारी, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर प्रतिदिन माल्यार्पण होना चाहिए जिससे राष्ट्रभक्ति का पाठ जन-जन तक पहुंच सकेगा। डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि स्वतंत्रता भी विनायक दामोदर सावरकर से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए भारत सरकार को चाहिए कि वह वीर सावरकर जी को भारत रत्न सम्मान से शीघ्र सम्मानित करें। इस अवसर पर रामबाबू सेन को वीर सावरकर रत्न 2026 सम्मान श्रीफल, शाल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। तथा ग्वालियर चित्रकार गौरव सम्मान (मुंह से सेव वाटर पर चित्र बनाकर आकर्षण का केंद्र) खुशी बरहदिया, पैरों से चित्र बनाने वाले सुनील जाटव, मूक-बधिर कार्तिक सोनी को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।