संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाधीश कार्यालय में देगा ज्ञापन

May 28 2026

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाधीश कार्यालय में देगा ज्ञापन आज
ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। जिसमें 25 से 27 तक प्रत्येक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी ने अपने कर्तव्य स्थल पर काली पट्टी बांध कर अपना शासकीय कार्य किया, संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी लंबे समय से नियमित होंगे की मांग कर रहे है और सरकार के द्वारा जुलाई 2023 में एक संविदा नीति बनाई थी। लेकिन विभाग के द्वारा उसको भी पूरी तरह जारी नहीं किया गया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शुक्रवार को जिलाधीश कार्यालय में ज्ञापन देगा। उसके बाद भी हमारी मांगे नही मानी जाती तो 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिससे जो भी सेवाएं प्रभावित होगी उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।