इंडिया आईवीएफ ने ग्वालियर में एंड-टू-एंड एडवांस्ड आईवीएफ सेवाओं की शुरुआत की

May 28 2026

ग्वालियर। क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, इंडिया आईवीएफ ने कैलाश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल इदगाह में अपने अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत की है। यह सेंटर ग्वालियर और आसपास के जिलों के दंपत्तियों को उन्नत और सम्पूर्ण आईवीएफ उपचार सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। कई वर्षों से ग्वालियर और आसपास के जिलों जैसे मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और गुना के कई दंपत्तियों को उन्नत आईवीएफ प्रक्रियाओं के लिए स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ सुविधाओं की कमी के कारण दिल्ली या इंदौर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। अब कैलाश इंडिया आईवीएफ की शुरुआत के साथ, मरीज ग्वालियर में ही परामर्श, जांच, आईवीएफ प्रक्रियाएं, एम्ब्रियो ट्रांसफर और विशेष फर्टिलिटी उपचार सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
नव स्थापित सेंटर में आधुनिक आईवीएफ लैब, एडवांस्ड आईसीएसआई तकनीक और एआई-सहायता प्राप्त एम्ब्रियो मॉनिटरिंग सिस्टम उपलब्ध हैं, जिन्हें बेहतर क्लिनिकल सटीकता और सफल परिणामों के लिए तैयार किया गया है। यह सेंटर लो, एएमएच, पीसीओएस, पुरुष बांझपन, बार-बार गर्भपात जैसी जटिल फर्टिलिटी समस्याओं सहित विभिन्न प्रजनन स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए भी उपचार प्रदान करेगा।
इस लॉन्च पर बोलते हुए डॉ. सोमेन्द्र शुक्ला ने कहा,'ग्वालियर में कैलाश इंडिया आईवीएफ की शुरुआत हमारे उस विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत हम महानगरों से बाहर भी विश्वस्तरीय फर्टिलिटी सेवाएं उपलब्ध कराना चाहते हैं। दंपत्तियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए सैकड़ों किलोमीटर यात्रा नहीं करनी चाहिए। डॉ. ऋचिका सहाय शुक्ला ने कहा,'फर्टिलिटी उपचार बेहद व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से संवेदनशील होता है। डॉ. प्रितेश जैन ने कहा,'यह सहयोग ग्वालियर में विशेष स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा उद्देश्य दंपत्तियों को उनके अपने शहर में ही उन्नत फर्टिलिटी समाधान और सम्पूर्ण प्रजनन देखभाल उपलब्ध कराना है।Ó