माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम आयोजित
May 28 2026
ग्वालियर। नया बाजार टापू मोहल्ला वार्ड क्रमांक 46 आंगनबाड़ी केंद्र पर माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम महिला बाल विकास की सुपरवाइजर श्रीमती उर्वशी सोलंकी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थिति रही। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति मीना खरे द्वारा सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड की उपयोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए गये हैं। साथ ही उन्होंने पोषण आहार के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में श्रीमती गीता सूर्यवंशी द्वारा बताया गया कि महावारी के समय साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे। एवं घर के कपड़े उपयोग ना करें। आंगनवाड़ी या बाजार से लाकर ही उपयोग में लाएं जिससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। सभी महिलाओं को एवं किशोरी वाले गांव को मीना खरे द्वारा सेनेटरी पैड वितरित किए गए। कार्यक्रम में मीना खरे, गीता सूर्यवंशी, रामवती जाटव, आरती कुशवाह, रेखा रजक आदि उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









