पत्नी-सास से तंग आकर युवक द्वारा सुसाइड की कोशिश
May 28 2026
ग्वालियर। बहोड़ापुर इलाके में रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर खाने से ठीक पहले उसने तीन वीडियो बनाए, जिनमें रो-रोकर वह अपना दर्द बयान कर रहा है। युवक वेंकट शर्मा प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वीडियो में युवक ने पत्नी के महंगे शौक, लग्जरी लाइफ की चाहत और अनजान पुरुषों से रात-रात भर बात करने के आरोप लगाए हैं। युवक ने जहर खाने के बाद तीनों वीडियो अपनी हाउसिंग सोसायटी के वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर कर दिया था। ग्रुप में वीडियो देखते ही पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की मदद से युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसकी जान बच गई।
बहोड़ापुर थाना पुलिस के मुताबिक वेंकट मानपुर स्थित सरकारी मल्टी फेस-1 के एल-5 ब्लॉक में पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर-501 में वेंकट शर्मा रहता है। विगत रात जब घर पर अकेला था। इसी दौरान मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद वेंकट ने अपनी आपबीती को लेकर बनाए तीनों वीडियो हाउसिंग सोसायटी के ऑफिशियल वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर कर दिया। ग्रुप में वीडियो देखते ही वहीं रहने वाले पड़ोसी विकास तोमर तुरंत एक्टिव हुए। वे भागकर वेंकट के फ्लैट पर पहुंचे और बहोड़ापुर थाना पुलिस को फोन किया। पुलिस और विकास ने मिलकर अचेत हो रहे वेंकट को तुरंत गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
वेंकट शर्मा ने जहर खाने से पहले जो वीडियो बनाए, उसमें उन्होंने अपनी पत्नी रितु शर्मा, सास गीता शर्मा और साले अनुभव शर्मा सहित 8 लोगों को अपनी हालत का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उसने वीडियो में कहा मेरी पत्नी रितु को बेहद लग्जरी लाइफ चाहिए। वह एक-एक लाख रुपए के महंगे मोबाइल फोन चलाती है। उसके शौक बहुत महंगे हैं। वह बड़ागांव के रहने वाले गौरव यादव, विशाल यादव, राजेश यादव, कल्ली यादव और हिमांशु भदौरिया से रात-रात भर फोन पर बात करती है। जब मैंने पति होने के नाते उसे टोकने और समझाने का प्रयास किया, तो उसने सुधरने की बजाय इन लोगों से मुझे धमकियां दिलवाना शुरू कर दिया। मेरे पीछे गुंडे लगा दिए गए।
वेंकट ने वीडियो में अपनी सास पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सास गीता शर्मा ने घोर अभद्रता और गाली-गलौज की। पत्नी और सास ने मिलकर साजिशन मुझे मेरे बेटे से दूर कर दिया। बेटे से अलग होने के गम और लगातार मिल रही धमकियों के कारण मैं भयंकर डिप्रेशन में चला गया। वीडियो के अंत में वेंकट ने कहा अगर मुझे कुछ भी होता है, तो मेरी पत्नी, सास, साला और बड़ागांव के ये पांचों लड़के जिम्मेदार होंगे। मुझे न्याय दिलाया जाए।
बहोडापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि पड़ोसियों की सजगता से युवक को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया था, जहां उसका इलाज जारी है। युवक ने वीडियो में 8 लोगों के नामों का जिक्र किया है। सभी कड़ियों की बारीकी से जांच की जा रही है। स्वस्थ होने के बाद उसके विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









