पूर्व विधायक पाठक की मंशा पर नि:शुल्क प्याऊ शुरू, पहले दिन बांटा मीठा शरबत
May 27 2026
ग्वालियर। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों और राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा गाड़वे की गोठ चौराहा पर नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ की शुरुआत की गई। पूर्व विधायक प्रवीण पाठक की मंशा के अनुरूप कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भैयालाल भटनागर द्वारा शुरू कराए गए इस सेवाकार्य का शुभारंभ बुधवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने किया।
प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर राहगीरों और स्थानीय लोगों को मीठे शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी में लोगों ने इस पहल की सराहना की। आयोजन स्थल पर टेंट लगाकर छांव की व्यवस्था की गई है, वहीं लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां भी रखी गई हैं ताकि राहगीरों को धूप से राहत मिल सके। अब यहां प्रतिदिन नि:शुल्क शीतल जल उपलब्ध कराया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि नौतपा के दौरान तापमान लगातार बढ़ रहा है और ऐसे समय में समाजसेवा सबसे बड़ा धर्म है। कांग्रेस हमेशा आमजन के सुख-दुख में साथ खड़ी रही है। जिला उपाध्यक्ष भैयालाल भटनागर ने कहा कि पूर्व विधायक प्रवीण पाठक की सोच हमेशा जनसेवा और आमजन को राहत पहुंचाने की रही है। इसी भावना के तहत यह प्याऊ शुरू कराया गया है ताकि राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
इस अवसर पर इब्राहिम पठान, एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र जैन, श्याम गुप्ता, दिनेश पट्टू पांडे मेहबूब खां चैनवाले, इंजी. विजय शर्मा, संजय फड़तरे, कैलाश चावला, हरी जाटव, श्याम श्रीवास्तव, मोनू सोलंकी, कपिल पाल, बुन्दू खान, असलम शेर खान, अंसार खान, मोनू भटनागर, अरमान खान, अनिल गोडयाले, हितेश गुप्ता, हरेंद्र कुमार, इकराम राईन, मिंकी तोमर, ईशू शर्मा, प्रेमनाथ चौहान, मुनेश निगम, भानु कुमार जैन, सागर खरे आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









