भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने कामकाजी महिलाओं को मटके वितरित किए

May 27 2026

ग्वालियर। महानगर में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा आज कामकाजी महिलाओं को ठंडा पानी पीने के लिए मिट्टी के मटके वितरित किए गए, वहीं संस्था से जुड़े नवीन सदस्यों का संस्था के पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया। यहां उल्लेखनीय कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर सरकारी विद्यालय आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की जाती है। संस्था द्वारा लगभग 50 कामकाजी महिलाओं को मटके वितरित किए गए। ठंडे पानी रखने वाले मटकों को पाकर सभी महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान खिल पड़ी।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता पाठक, जिला संरक्षक श्रीमती सुनीता शर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला नाहर, भिंड जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता दुबे, मुरैना जिला अध्यक्ष श्रीमती सरला शर्मा, अशोकनगर जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सेमर, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती सुकृति गुर्जर, नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रवेश गुर्जर, जिला सचिव स्वराज गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मनोरमा जैन, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती प्रमिला पचौरी, श्रीमती रजनी अग्रवाल, हेरी गुप्ता एवं लवकुश गुर्जर आदि उपस्थित थे।