नौतपा: कम नहीं हुए धूप के तेवर
May 27 2026
ग्वालियर। नौतपा के तीसरे दिन मौसम में बदलाव देखा गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार सुबह 28.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव हवाओं के रुख में परिवर्तन के कारण हुआ है। अब तक उत्तर दिशा से आ रही हवाओं से गर्मी बढ़ रही थी, लेकिन अब दक्षिणी हवाओं के प्रभाव से मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि, यह स्थिति स्थायी नहीं है और मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को इस मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और लू से डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घरों से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा धूप में निकलते समय सिर ढककर रखने की अपील की गई है। भीषण गर्मी का असर शहर की सड़कों और बाजारों पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। कम नमी, गर्म हवाओं और तेज धूप ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









