महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरांगना लक्ष्मी बाई टीम विजेता रही, ग्वालियर चैलेंजर उपविजेता बनी

May 27 2026

ग्वालियर। महिलाओं की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु  'विधायक प्रीमियर लीग कप 2026Ó के अंतर्गत महिला रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में 'वीरांगना लक्ष्मी बाईÓ टीम विजेता रही, जबकि 'ग्वालियर चैलेंजरÓ टीम उपविजेता बनी।
विजेता टीम की कप्तान तृप्ति भटनागर एवं उपविजेता टीम की कप्तान शिवांगी कटारे थीं। वीरांगना लक्ष्मी बाई टीम में नेहा अग्रवाल, कादंबरी, सैफाली, शुभांक्षी मुखरैया, मुस्कान श्रीवास्तव, हेमा ताई, माया, मुस्कान जोशी, संगीता सर्राफ, जया, रोमा (आकांक्षा) गर्ग, प्रीति अग्रवाल एवं नीता जैन शामिल रहीं।
प्रतियोगिता का आयोजन 'जन उत्थान न्यास ग्वालियरÓ द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।