यूथ हॉस्टल की साईकिल रैली 5 जून को
May 26 2026
ग्वालियर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ग्वालियर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु 13वी साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रेस विज्ञप्ति में सचिव राम नारायण मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष भी 5 जून को सुबह 5-45 बजे साईकिल रैली ग्वालियर के ह्रदय स्थल महाराज बाड़ा से प्रारंभ होगी, रैली में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता साइकिल चलाएंगे। रैली को फ्लैग पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल व अध्यक्ष विजय गर्ग रवाना करेंगे, समापन समारोह की अध्यक्षता सतीश सिंह सिकरवार विधायक ग्वालियर पूर्व, विशेष अतिथि अध्यक्ष रोटरी क्लब मिड टाउन व जनरल मैनेजर टेवा लिमिटेड मालनपुर होंगे, जो फ्लैग पॉइंट कटोराताल पर संपन्न होगा। रैली में सहभागिता नि:शुल्क है। सभी प्रतिभागियों को एसोसिएशन की ओर से कैप, सर्टिफिकेट व स्वल्पाहार पैकेट भेंट किये जायेंगे तथा आमजन को पौधे वितरित किये जायेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









