ज्ञानोदय विद्यार्थी सम्मान समारोह में 700 छात्र हुए सम्मानित

May 26 2026

ग्वालियर। युवा ही देश का भविष्य है और उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩा चाहिए। यह बात मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के ज्ञानोदय विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा शिक्षा ही युवाओं को आत्मनिर्भर, सक्षम और सफल बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। विशिष्ट अतिथि सांसद ने कहा, युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और शिक्षा के माध्यम से ही वह अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने कहा, कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच व निरंतर सीखने की भावना ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर संस्था संस्थापक आकाश बरूआ, संयोजक आकाश त्रिपाठी, खुशबू अग्रवाल, रोहन शर्मा, कविता गोले, पवन सेन आदि सदस्य मौजूद रहे।