पर्यावरण टीम की अनूठी पहल,दाना पानी का 4.0 चरण शुरू

May 25 2026

ग्वालियर। दाना पानी का 4.0 चरण सुबह 6 से 8:30 को भीषण गर्मी को देखते हुये बेज़ुबान पक्षी और अन्य जीवो की सेवा हेतु दाना पानी संकल्प सेवा का चौथा चरण 4.0 का आयोजन मंशा देवी मंदिर झाँसी रोड ग्वालियर पर सम्पन्न होगा। जहाँ पर निस्वार्थ सेवा कर रही युवा टीम उपस्थित होकर सेवा भाव के साथ सहभागिता निभाएगी। टीम के सदस्य युवा ब्यबसाई अमित कुदरिया (गंगा शर्ट)ने सभी लोगो से इस पुनीत कार्य में आने की अपील की साथ ही उपस्थित सभी पर्यावरण प्रेमियों का आभार और स्वागत किया एबं टीम के सदस्य संजीव अग्रवाल द्वारा फल का स्टॉल लगाया गया। जिसमे सभी सेवाकर्ता द्वारा दाना पानी संकल्प सेवा के उपरांत स्वलपाहर के साथ आगामी शेष सेवा कार्य पर चर्चा की गई, एबं टीम के सक्रिय सदस्य कपिल नीखरा और अनूप सेठ द्वारा सभी का अभिवादन किया गया साथ ही अगली मुहीम को अधिक प्रभाबी रूप से करने की बात रखी गई।
इस अवसर पर मुकेश सांघी बिशिष्ट अतिथि, अनिल प्रजापति, विकाश प्रजापति, उमेश गंगवानी, मिलन अग्रवाल, अतुल कविश्वर, दीपक छिरोल्या, राजेश छिरोल्या, सुनील बंसल, अनूप सेठ, कपिल नीखरा, पुष्पेंद्र कौरव, आस. वि. गुप्ता, कपिल कौरव, राज पाण्डेय, राजेश अग्रवाल, आकाश जैन, रोमिल गुप्ता, रीतेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, मुकेश सेन, अंनत अग्रवाल, राजा कुदरिया, संजीव अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। आभार अमित कुदरिया(गंगा शर्ट) ने प्रकट किया।