अल जामिया इंटरनेशनल स्कूल में नि:शुल्क डेंटल हेल्थ कैंप का आयोजन

May 25 2026

ग्वालियर। अल जामिया इंटरनेशनल स्कूल बहोड़ापुर में नि:शुल्क डेंटल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. नितिन भटनागर ( बीडीएस, एमडीएस) एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों के दांतों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दांतों की सही देखभाल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान एमआर मनीष तोमर द्वारा बच्चों को ड्राइंग बुक, टूथपेस्ट एवं बैज वितरित किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काज़ी-ए-शहर ग्वालियर जनाब अब्दुल अज़ीज़ $कादरी साहब एवं कांग्रेस नेता नाजिम भाई विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्कूल के डायरेक्टर मुहिब-उल-इस्लाम साहब ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा डॉ. नितिन भटनागर एवं उनकी टीम को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। डेंटल हेल्थ कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में दंत स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।