योगा शिविर में अदिति शाह ने सिखाई योग प्रक्रिया

May 25 2026

ग्वालियर। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है इसी उद्देश्य को साकार करते हुए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर द्वारा योगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्रुप परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। योग शिविर में सदस्यों को बेहद सरल, मनोरंजक और प्रभावी तरीके से योग की विभिन्न क्रियाएं सिखाई गईं। शिविर का संचालन प्रसिद्ध योगा ट्रेनर अदिति शाह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग ही ऐसा माध्यम है, जो व्यक्ति को मानसिक शांति एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करता है।
ग्रुप द्वारा 17 मई से 31 मई तक जैन सेंट्रल स्कूल में नियमित योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। आयोजित मेगा योगा डे में ग्रुप परिवार के लगभग 60 से 70 सदस्यों ने एक साथ योगाभ्यास किया। बड़े-बुजुर्गों के साथ बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ योग का आनंद लिया। योग सत्र के बाद रिद्धि जैन द्वारा संगीत की धुन पर रिद्धि जैन के द्वारा म्यूजिकल जुम्बा कराया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग एवं जुम्बा के पश्चात सभी ने स्वास्थ्यवर्धक एवं स्वादिष्ट स्वल्पाहार का आनंद लिया। कार्यक्रम में अनिल शाह, अनुपम चौधरी जैन, संजय जैन, आशीष जैन, अंबरीश जैन, अमित भंडारी, रुपेश जैन, जितेन्द्र जैन, नीरज जैन, मनीष मोदी, मयंक जैन, अमित रोमी, सचिन जैन, डॉ. मोहित, भानु जैन, मिनी जैन, हिमानी जैन, हेमा जैन, सीमा जैन, रिद्धि जैन, पूजा जैन, रेखा जैन, राखी जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रुप सदस्य उपस्थित रहे।