21 परीक्षा केन्द्रों पर 6652 परीक्षार्थियों ने दी यूपीएससी की परीक्षा
May 24 2026
ग्वालियर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की रविवार को शहर में 21 सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 6652 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा की तैयारियां पूर्व में की गई थीं। परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए गए थे, जिसके कारण वहां पर इंटरनेट एवं मोबाइल पूरी तरह से जाम रहे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गईं। पहला सत्र सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक रहा।
यूपीएससी की परीक्षा में देने सभी छात्र सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना प्रांरभ हो गए थे। परीक्षा के 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया गया था। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, बैग तथा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध किया गया था। परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश नहीं दिया गया। इसके चलते छात्र चप्पल पहनकर आए। जो छात्र जूते पहनकर आए थे उन्हें नंगे पैर परीक्षा केंद्र में बैठना पड़ा। गर्मी को देखते हुए छात्रों को पेयजल के लिए परीक्षार्थियों को पारदर्शी पानी की बोतल अपने साथ ले जाने की अनुमति दी गई थी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर के कक्ष क्रमांक 113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 मई को प्रात: 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक निरंतर कार्यशील रहा।
इन अधिकारियों की निगरानी में हुई परीक्षा परीक्षा के नोडल एवं प्रभारी अधिकारी संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह नियुक्त किए गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा स्थानीय स्तर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। साथ ही संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिल्ली से ज्योत्सना (सेक्शन ऑफिसर) एवं सुरेन्द्र सिंह (सहायक सेक्शन ऑफिसर) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









