जेसीआई ग्वालियर ने संस्था सदस्यों और परिवारजनों को $िफल्म दिखाई

May 23 2026

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा संस्था सदस्यों और उनके परिवारजनों के लिए मनोरंजक कार्यक्रम $िफल्म शो पति पत्नी और वो दो का आयोजन फन सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स में किया गया। जिसमें लगभग 200 की संख्या में सदस्यों ने $िफल्म का लुत्फ लिया। संस्था के जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप अग्रवाल ने बताया गया कि इस अवसर सभी सदस्य और उनके परिवार बेहद उत्साहित थे, एवं सभी को $िफल्म बेहद पसंद आई। 
कार्यक्रम में संस्था के नीलेश बिंदल, राहुल गुप्ता, मानव मेहरा, वरुण अग्रवाल, मुकेश जैन, रीतेश अग्रवाल, रचित अग्रवाल, मुकुल खंडेलवाल, अर्पित गगरानी, विजय अग्रवाल,कपिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।