महिलाओं एवं बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू

May 23 2026

ग्वालियर। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शहर में अनेक जगह निशुल्क कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी प्रकार का एक कैंप हॉकी स्टेडियम के पास दुर्वांंकुर लोक कल्याण समिति द्वारा एक लगाया जा रहा है। जिसमें बच्चों एवं महिलाओं को भारतीय संस्कृति अनुसार लाठी चलाना योगा करना एवं कराटे जैसे आत्मनिर्भर प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।  शिविर में लगभग डेढ़ सौ से अधिक बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। संस्था की अध्यक्ष स्मिता नवीन पवार ने बताया की वर्तमान में जो हालात है इसलिए बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए इस प्रकार का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह शिविर हमने इस वर्ष पहली बार प्रारंभ किया है। लेकिन हमारा प्रयास है कि हम इस शिविर को पूरे वर्ष भर चलाएं जिससे बच्चे व महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।
वही संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह भदोरिया ने बताया कि भारतीय संस्कृति में एवं वेद पुराणों में लिखा हुआ है की शास्त्र के साथ शस्त्र भी आवश्यक है इसलिए हमारी संस्था द्वारा सभी को जागरूक करने एवं आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से इस प्रकार का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है यह प्रशिक्षण शिविर पूर्णतया निशुल्क है। इस शिविर का समापन 10 जून के बाद गरिमामय ढंग से किया जाएगा। इस अवसर पर आरती दांतरे, किरण यादव, शोभा त्रिपाठी सहित बच्चों के अभिभावक गण उपस्थित थे।