पुराने विवाद पर तीन बदमाशों द्वारा कपड़ा व्यापारी पर जानलेवा हमला
May 23 2026
ग्वालियर। माधौगंज थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते कपड़ा कारोबारी पर दुकान में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। तीन बदमाशों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत है, वहीं पुलिस ने शुक्रवार रात सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल और जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
माधौगंज क्षेत्र में कपड़े की दुकान चलाने वाले सलमान खान पुत्र जहांगीर खान निवासी वंशी का पुरा गुढागुढी का नाका दुकान पर बैठे थे तभी अनवर पठान, आरिफ पठान और आमिर पठान दुकान में पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने दुकान में घुसकर सलमान की पिटाई कर दी।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी दुकान में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर देते हैं और फिर सलमान खान पर हमला कर देते हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पीडि़त के परिजन उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
पीडि़त सलमान खान के परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले से ही उन्हें धमकाते आ रहे थे। बदमाशों के डर के कारण सलमान ने पहले भी कई दिनों तक अपनी दुकान बंद रखी थी। बताया जा रहा है कि इलाके के करीब 20 से अधिक लोग भी इन आरोपियों की हरकतों से परेशान हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार दबाव बनाकर डराने-धमकाते थे और पुराने विवाद को लेकर रंजिश रखते थे। इसी के चलते उन्होंने दुकान में घुसकर हमला किया।
घटना की सूचना मिलते ही माधौगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी आरिफ पठान, आमिर पठान और अनवर पठान के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी घर छोडक़र फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









