महिला शक्ति मंच ने पूल पार्टी की

May 23 2026

ग्वालियर। महिला शक्ति मंच का प्रतिवर्ष के भांति इस बार भी बहुत ही शानदार फूल पार्टी का आयोजन फाउंडर तारा शाह द्वारा किया गया। इस पार्टी में सभी सदस्यों को पूल पार्टी के पोस्टर भी बनाए गए, सभी कंटेस्टेंट के लिए एक से एक व्यंजन एवं लजीज खाने का आयोजन किया गया, साथ में कई गिफ्ट हैंपर भी रखे गए। जिसमें डांस कंपटीशन स्विमिंग कंपटीशन और बेस्ट ड्रेस अप बेस्ट मेकअप का भी गिफ्ट हैंपर रखा गया। कार्यक्रम में आरती सिसोदिया, पिंकी राठौर, प्रभा शर्मा, नीरजा लोनकर, वेदिका कीर्तिवाला, नीरा पाठक, सोमा विश्वास, प्रीति शर्मा, लता शर्मा, राखी तोमर, सीमा भदोरिया, अनुराधा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संस्थापक तारा शाहा महिला शक्ति मंच की इस तरह के कार्यक्रम अपने सदस्यों के मनोरंजन के लिए समय-समय पर आयोजित करती रहती हैं।