गायत्री शक्तिपीठ में व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ
May 23 2026
ग्वालियर। गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में चल रहे व्यक्तित्व विकास शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों को जीवन निर्माण एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा प्रदान की गई। शिविर में श्रीमती उषा गुप्ता द्वारा गायत्री मंत्र की उपयोगिता हेतु सावित्री की कहानी सुनाई गई जिसमें उन्होंने अपने पति की जान सास ससुर का राज एवं पुत्र प्राप्ति की कामना गायत्री जाप के प्रभाव से प्राप्त की शिविर में बच्चों एवं युवाओं को अनुशासन, संस्कार, समय प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच के विषय में मार्गदर्शन दिया गया। बच्चों को मुख्य प्रशिक्षण देने वाले भक्त दर्शन बरोलिया ने कहा कि आज के युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अच्छे संस्कार एवं श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण भी अत्यंत आवश्यक है। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। शिविर में योग, प्राणायाम, ध्यान, यज्ञ एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए इसे जीवनोपयोगी बताया।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती उर्मिला कुशवाहा ने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडवोकेट सुनील गोयल निर्मला गुल मंदाकिनी मुबार उषा गुप्ता एवं अन्य 10 गायत्री परिजन मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









