धरोहर कार्यशाला के हेतु पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सौंपे गए दायित्व

May 23 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (मध्यप्रदेश राज्य इकाई) द्वारा अग्रवाल समाज की वैवाहिक परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं संस्कारों के संरक्षण और नई पीढ़ी तक उन्हें पहुंचाने के उद्देश्य से ‘धरोहर’ कार्यशाला का आयोजन 7 जून रविवार को संस्कृति बैंक्वेट हॉल  व्यापार मेला परिसर के पास किया जाएगा।
कार्यक्रम के संचालन के लिए संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल एवं महिला विंग अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम का मार्गदर्शन अशोक गोयल, पारस जैन, राजेश एरन एवं डॉ राकेश अग्रवाल कर रहे हैं। आयोजन समिति में दिलीप अग्रवाल (डेयरी) को भोजन व्यवस्था समिति, अजय गोयल (सुवर्ण) को स्थान व्यवस्था समिति, मनोज अग्रवाल बाबा को कोष समिति, कमल गोयल को सोशल मिडिया समिति, श्याम बंसल को मंच व्यवस्था समिति तथा दिनेश बंसल को प्रचार-प्रसार समिति का दायित्व दिया गया है। पुरुषोत्तम गोयल (शैले) को पार्किंग व्यवस्था समिति, संजय अग्रवाल को रजिस्ट्रेशन समिति, सुनील गोयल (कोटिवाल) को पुस्तक वितरण समिति एवं राकेश सिंघल को डॉक्यूमेंट्री फिल्म समिति का संयोजक बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष ताराचंद गर्ग को कार्यक्रम समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में प्रकाशित होने वाली पुस्तक ‘अग्रवंश परिणय संस्कार’ के संपादन कार्य का दायित्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल को सौंपा गया है, जबकि जिला अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल को पुस्तक का सहसंपादक बनाया गया है। पुस्तक के माध्यम से अग्रवाल समाज की वैवाहिक परंपराओं, संस्कारों एवं रीति-रिवाजों को सरल एवं व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी समाज की सांस्कृतिक धरोहर से परिचित हो सके।
कार्यक्रम में पंजीयन एवं स्वागत सत्र, कार्यशाला, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन,‘अग्रवंश परिणय संस्कार’ पुस्तक का विमोचन एवं सहभोज का आयोजन किया जाएगा। संस्था पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में सहभागिता निभाने की अपील की है। कार्यक्रम में समाज की विभिन्न वैवाहिक परंपराओं, रस्मों एवं संस्कारों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म एवं लोककलाओं के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर पवन कुमार अग्रवाल, संदीप नारायण अग्रवाल, शैलेन्द्र जैन, पारसमल गोयल, राजेश अग्रवाल,  मनोज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विवेक बंसल, सीएच अजय सिंघल, राजीव अग्रवाल, विनय अग्रवाल, पदमेश अग्रवाल, आशीष जैन, अंशुमान अग्रवाल, मुकेश सांधी, प्रतीक अग्रवाल, कृष्ण बिहारी गोयल, योगेश अग्रवाल, रवि कुमार गर्ग, अशोक अग्रवाल, गोपाल दास गोयल, मोहन अग्रवाल, श्याम बंसल, शिवमोहन अग्रवाल, सुदामा अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, संजय गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल  िमौजूद रहे।