पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष की चेतावनी बेअसर, शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण शुरू
May 22 2026
भितरवार। जब तक पुराने नगर परिषद भवन गिराए जाने की जांच पूरी न हो तब तक इस जगह पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाए अगर जांच पूरी होने से पहले कोई भवन की जगह निर्माण होगा तो में आंदोलन का मार्ग अपनाऊंगा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया की ऐसी चेतावनी के बाद नगर परिषद ने पुराने भवन की जगह कॉम्प्लेक्स निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। उल्लेखनीय हैं कि गिराए गए नगर परिषद के पुराने भवन का मामला पिछले दिनों से गर्माया हुआ है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया ने भवन डिस्मेंटल में 25 लाख रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनकी ऐसी शिकायत पर जिला प्रशासन ने गिराए गए नगर परिषद के पुराने भवन की जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम गठित की है। जिसके द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।
वहीं जांच की आंच के बीच पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री मघैया ने पिछले दिनों एसडीएम राजीव समाधिया को ज्ञापन सौंपकर पुराने भवन की जगह निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की थी। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर भवन गिराए जाने की जांच से पहले कोई निर्माण कार्य शुरू किया गया तो धरना प्रदर्शन कर आंदोलन का मार्ग अपनाऊंगा। श्री मघैया की ऐसी चेतावनी के बाद स्थानीय निकाय ने पुराने भवन की जगह प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू करा दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









