स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 24 मई को
May 22 2026
ग्वालियर। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत के द्वारा परिवाद के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत ग्वालियर महानगर समन्वय के माध्यम से शहर की समस्त 11 शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में जनसामान्य में जागरूकता एवं गुडागुडी का नाका श्रमिक बस्ती क्षेत्र एवं ग्वालियर को स्वस्थ व अनीमिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण (सर्विक्स कैंसर, स्त्री रोग, शिशु रोग परामर्श एवं उपचार) व हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन 24 मई रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा।
परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि यह शिविर श्रमिक बस्ती में स्थानीय महिलाओं व बालिकाओं को कैंसर व अनीमिया जैसी घातक बीमारियों से सावधान व सुरक्षित रहने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए गुड, चने, सत्तू पैकेट, सेनेट्री पैड व बच्चों के लिए स्टेशनरी इत्यादि सामग्री स्वास्थ्य व शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए वितरित की जाएगी।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सचिन श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे एवं विशिष्ट अतिथि सभापति मनोज तोमर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समन्वय अध्यक्ष श्रीमती मेघना सिंघल द्वारा की जाएगी एवं सह समन्वयक श्रीमती सुमित्रा सिकरवार ने आमजन से कहा कि इस महायज्ञ में ग्वालियर एवं स्थानीय जन समुदाय से स्वास्थ्य में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें और अपने मित्रों पड़ोसियों को भी प्रेरित करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









