स्टेशन पर बजे सायरन बचाव के लिए पहुंची टीम

May 22 2026

ग्वालियर। किसी भी रेल हादसे या आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा और राहत व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 स्थित यार्ड में मॉकड्रिल किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में रेलवे के विभिन्न विभागों की तैयारियों, मुस्तैदी और रिस्पांस टाइम की जांच करना था।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार मॉकड्रिल के दौरान ट्रेन में आग लगने और ट्रेन के पटरी से उतरने जैसी गंभीर परिस्थितियों को तैयार कर राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास कराया गया। ड्रिल के दौरान यह देखा गया कि सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों की टीमें कितनी तेजी से मौके पर पहुंची और राहत कार्य किस तरह संचालित किया।