एनएसएस-एमजीसीएल ने मनाया राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस
May 22 2026
ग्वालियर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा कार्यक्रम अधिकारी नौवेन्द्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस का आयोजन फ्लैग प्वाइंट थीम रोड पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में आतंकवाद के विरुद्ध जागरूकता फैलाना तथा सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता एवं शांति का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा आतंकवाद विरोधी शपथ ग्रहण के साथ हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने देश की अखंडता, मानवता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आतंकवाद के दुष्प्रभावों एवं समाज में शांति के महत्व के बारे में जागरूक किया।कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा पोस्टर एवं स्लोगन तैयार कर प्रदर्शित किए गए, जिनके माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ जनजागरण का संदेश दिया गया। पोस्टरों में राष्ट्रीय एकता, मानवता और अहिंसा को बढ़ावा देने वाले संदेश प्रमुख रूप से प्रदर्शित किए गए।
कार्यक्रम अधिकारी नौवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि युवा वर्ग देश की शक्ति है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खुशी, सानिया, निशा, शिखा, नंदिनी, मुस्कान, स्नेहा, शैलजा, अपर्णा, कृष्णम, प्रशांत, अजय, मुरली, कपिल, आकाश, सचिन, करन, लेखराज, पुष्पेन्द्र, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









