दो दिवसीय परिचय सम्मेलन 21 से,135 युवतीयो का विवाह का पंजीयन हुआ

May 19 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का 137वा  विशाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का दो दिवसीय आयोजन 21 एवं 22 मई को तोरण वाटिका में होने जा रहा है, परिचय सम्मेलन के लिए 800 युवक युवतीयो के पंजीयन किये गये है, इसमें 135 युवतीयो के पंजीयन हुए हैं साथ ही 35 परिवार ऐसे भी हैं जिनके बच्चों का पुनर्विवाह होना है उनका भी पंजीयन किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया है कि 137वे आयोजन का का दीप ज्योति पूजन 20 मई को शाम 4 बजे तोरण वाटिका में होगा ओर व्यवस्था समिति की मिटीग होगी, दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ 21 भी गुरुवार को दोपहर 2 बजे महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना के साथ होगा, परिचय मे सर्विस कर रही युवती इंजीनियरिंग ओर डाक्टर भी है, सम्मेलन में मध्यप्रदेश के भोपाल जबलपुर इंदौर मुरैना शिवपुरी भिंड सतना उत्तरप्रदेश आगरा मथुरा, झांसी,इटावा मेरठ ओर राजस्थान से जयपुर भरतपुर धोलपुर से अनेकों परिवार अपने विवाह योग्य बच्चों का रिश्ता करने ग्वालियर आ रहे हैं।
कार्यक्रम में मंच पर युवक ओर युवतियों का परिचय कराने के लिए श्रीमती नीलम शाह, बबीता अग्रवाल, विनीता तायल, रचना लोहिया, ललिता बंसल, ज्योति अग्रवाल, मीरा अग्रवाल,रश्मि अग्रवाल, मिनाक्षी गोयल,साधना गोयल, प्रीती बिंदल,शशी गर्ग, रेनू मंगल शैली अग्रवाल,चंचल अग्रवाल, कविता मंगल,संगीता अग्रवाल, पदमा अग्रवाल, मंच संचालन समिति में रहेंगी।