मुरैना रेलवे स्टेशन पर ‘जल सेवा अभियान’ का आयोजन किया
May 19 2026
मुरैना। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मुरैना रेलवे स्टेशन पर ‘जल सेवा अभियान’ का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों एवं आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु यह जनसेवा अभियान संचालित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, जीवाजी विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ. हरिशंकर कंसाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ ही कन्या महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राम लखन धाकड़ एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिलीप कटारे की उपस्थिति प्राप्त हुई।
अतिथियों ने स्वयंसेवकों के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा एवं मानवता की भावना को जागृत करना भी है। स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ यात्रियों को जल वितरण कर सेवा भावना का परिचय दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









