प्रतिभाओं में निखार के लिए प्रतियोगिता का होना जरूरी:रघुबीर सिंह यादव
May 19 2026
भितरवार। नगर एवं आसपास गांवों में बहुत अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी हैं। ऐसी प्रतिभाओं के निखार के लिए ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन जरूरी है। समय समय पर ऐसे क्रिकेट टूर्नामेंट होते रहें। यह बात पार्षद पति रघुबीर सिंह यादव ने वार्ड क्रमांक 1 घाटमपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच का शुभारंभ करते हुए कही। नगर के वार्ड क्रमांक 1 घाटमपुर में कुछ युवाओं द्वारा क्रिकेट प्रेमियों की मंशा को देखते हुए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए क्रिकेट मैच का शुभारंभ पार्षद पति रघुबीर सिंह यादव ने किया। खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट मैच शुरू कराते हुए पार्षद पति यादव ने कहा कि आज के समय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन बहुत जरूरी है। शारीरिक एवं मानसिक मजबूती में प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
वहीं उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कई प्रतिभाएं छुपी हुई हैं। ऐसी प्रतिभाओं के निखार के लिए प्रतियोगिता का होना बहुत जरूरी है। इस प्रतियोगिता के लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। वहीं श्री यादव ने आयोजकों को प्रोत्साहित करने के लिए 2500 रुपए की राशि प्रदान की। इससे पहले इस प्रतियोगिता में पार्षद पति गजब सिंह रावत ने 2100 रुपए प्रदान किए। क्रिकेट मैच के दौरान पार्षद पति गजब सिंह रावत,भाजपा नेता दिनेश भटेले,क्रिकेट खिलाड़ी राहुल शर्मा आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









