साउथ एशियन सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप में ग्वालियर की नंदिता शर्मा हुई शामिल
May 19 2026
ग्वालियर। प्रथम साउथ एशियन सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप 2026 जोकि नेपाल के काठमांडू शहर में 20 मई से 22 मई तक खेली जाएगी। उक्त जानकारी मध्य प्रदेश एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन के सचिव एवं एनआईएस हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने दी। उन्होंने बताया कि नेपाल में आयोजित साउथ एशियन सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप में भारत, पाकिस्तान, भूटान एवं मेजबान नेपाल की टीम में भाग ले रही है। मध्य प्रदेश के लिए यह पहला अवसर है जब किसी खिलाड़ी का चयन भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम के लिए किया गया है।
कुमारी नंदिता शर्मा ग्वालियर के दर्पण हॉकी फीडर सेंटर की अविनाश भटनागर की प्रशिक्षणार्थी हॉकी खिलाड़ी है। कुमारी नंदिता शर्मा के चयन पर मध्य प्रदेश सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन की ओर से डॉक्टर बृजकिशोर, जितेंद्र शर्मा, मनोज परिहार, रईस कुरैशी, विवेक पिशाल, अर्जुन शर्मा, दिलशाद खान, राजू चौहान, कृतिका चंद्र, सोनम रजक, निक्की कौशल, वीरेंद्र भदोरिया आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









