कलेक्ट्रेट परिसर में लगी आग, दस्तावेज और सामान खाक
May 19 2026
ग्वालियर। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में स्थित बिजली की डीपी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आग कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरों तक पहुंच गई। आग लगने से ई गर्वनेंस के कमरों में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गये। आग देखते ही देखते बैंक सहित नजदीकी कार्यालयों तक भी पहुंच गई। घटना मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। कलेक्टर रुचिका चौहान आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई। यहां पर उन्होंने आग से प्रभावित हुए कार्यालयों का निरीक्षण किया। इधर, विभागों में आग के कारण पूरे ऑफिस की दीवारों में धुएं और फर्नीचर काले पड़ गए हैं। इसके साथ ही सोफे आदि भी जल गये। दमकल दस्ते की पांच गाड़ियों ने पानी फायर कर आग पर काबू पाया। आग फिलहाल आग लगने के कारण हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मामले की जांच करके जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









