भाविप सहयोग शाखा 2026-27 का ‘दायित्व ग्रहण’ सम्पन्न

May 18 2026

ग्वालियर। भारत विकास परिषद (मध्य भारत उत्तर प्रांत) शाखा सहयोग ग्वालियर 2026-27 का ‘दायित्व ग्रहण समारोह’ शीतला सहाय सभागार कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुधीर गुप्ता उपाध्यक्ष ग्वालियर विकास प्राधिकरण, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी हरिकांत समाधिया, मुख्य वक्ता अनूप अग्रवाल संयुक्त क्षेत्रीय महासचिव, एवं शपथ विधी अधिकारी रचना गोयल, शाखा अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, शाखा सचिव रामनाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेशचंद्र बंसल मंचासीन अतिथियों ने मंच की शोभा बढ़ाई।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुधीर गुप्ता कहा की शाखा सहयोग के सदस्यों की ऊर्जा एक युवा जैसी है,भारत विकास परिषद् पूरे देश मे जिस प्रकार से सेवा, संस्कार, सहयोग, आत्मनिर्भर भारत के लिए जो कार्य कर रही है अनुकरणीय है। आपने शाखा सहयोग द्वारा किये जा रहे राष्ट्रगान एवं भोजन शाला की सराहना के साथ ही ग्वालियर को हरा भरा बनाए जाने को जोर दिया।
हरिकांत समाधिया ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है मुझे परिषद के शाखा सहयोग के कार्यक्रम में आने का अवसर मिला जैसा परिषद् का नाम है निश्चित ही संस्कारों के निर्माण में परिषद की बड़ी भूमिका है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अनूप अग्रवाल ने कहा आज इस भीषण गर्मी और भविष्य को देखते हुए ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए, यदि हमने इस पर ध्यान नहीं दिया तो देश क्या पूरी दुनिया में ऑक्सिजन की कमी हो जायेगी। सभी शाखायें पर्यावरण पर कार्य करें, जिसकी आज महती आवश्यकता है, परिषद के कई प्रकल्प भी हैं। शपथ विधि अधिकारी रचना गोयल द्वारा शाखा के 33 नवीन सदस्यों एवं कार्यकारणी की शपथ दिलाई, सदस्य संख्या बढऩे पर का$फी सराहना की। मंच संचालन कर रहे प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं शाखा सदस्य अशोक गर्ग की मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अनूप अग्रवाल एवं शपथ विधि अधिकारी रचना गोयल ने का$फी सराहना की। शाखा के पांच सदस्यों को समय से फीस देने लाटरी निकाल कर पुरस्कृत किया गया। मीडिया से पधारे सभी पत्रकारों को मुख्य अथिति द्वारा सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम में आनंद अग्रवाल (रंगवाले), ओमप्रकाश अग्रवाल, अरुण बंसल, नंदकिशोर अग्रवाल, रवि गर्ग, अरुणेश भदौरिया, दिनेश अग्रवाल (रक्तदान), विनोद सिंघल, शेफाली सिंघल, शिल्पी अग्रवाल, सुरेंद् अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, आनंद मोहन अग्रवाल, पवन सिंघल, कन्हैयालाल सिंघल, गिरजेश सिंघल, महेंद्र गर्ग, राकेश कुमार अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, विष्णु गर्ग, नारायण दास गुप्ता,, गोपालदास जैन, कृष्णकांत अग्रवाल आदि  सहित परिषद के क्षेत्रीय, प्रांतीय, पदाधिकारी, ग्वालियर की विभिन्न शाखाओं की (पीएसटी) उपस्थित रहे। आभार दिनेश चंद्र बंसल द्वारा किया गया। राष्ट्रगान एवं सह भोज के साथ कार्यक्रम समापन किया गया।