तानसेन अकादमी का क्रिकेट महाकुम्भ प्रारम्भ

May 18 2026

ग्वालियर। तानसेन क्रिकेट अकादमी द्वारा जूनियर खिलाडिय़ों के लिए लीग कराई जा रही है। जिसमे 11 वर्ष तक के खिलाडी हिस्सा लेंगे। तानसेन जूनियर क्रिकेट प्रीमियर लीग मे 8 टीम हिस्सा ले रही है। टीसी ए बुल्स कप्तान पुनीत तिवारी, टीसी ए चेपियन कप्तान अयान शर्मा, टीसी ए वॉरियर्स कप्तान एकांश शर्मा, टीसी ए पेंथर्स कप्तान स्वराज्य चौधरी, टीसी ए जेकवार कप्तान गिर्राज कुशवाह, टीसी ए फाइटर्स कप्तान हार्दिक निरंकारी, टीसी ए मास्टरस कप्तान रूद्र शुक्ला है टी सी ए लीडर्स कप्तान लक्य शर्मा होंगे। यह मैच सुबह 6 से 9 तक आसैर शाम 3:30 से 6:30 तक होंगे। 
तानसेन क्रिकेट अकादमी के कोच लवकेश चौधरी ने बताया लीग मे हिस्सा लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जायेगा। एंट्री निशुल्क रखी गयी है। हर मैच मे मेन ऑफ दी मैच दिया जायेगा। बेस्ट बल्लेबाज, ऑलराउंडर, बॉलर, फिल्डर को भी विशेष पुरस्कार दिए जायेंगे।