सतत सार्थक प्रयास और कुशल गुरुजनों के मार्गदर्शन से सफलता निश्चित मिलती है:डॉ दीक्षित

May 18 2026

ग्वालियर। विनर्स क्लासेस पिंटू पार्क सेंटर पर शासकीय सेवा में कर्मचारी चयनित होने पर छात्र छात्राओं के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ केके दीक्षित पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, विशिष्ट अतिथि मोनू गुर्जर फिल्म अभिनेता, मुकेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यश गुप्ता और आभार राघवेंद्र ने किया।
डॉ दीक्षित ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और कहा सफलता एक दिन में नहीं मिलती है बल्कि सकारात्मक सोच, स्पष्ट गोल, सतत सार्थक प्रयास और टीचर का समय पर सटीक मार्गदर्शन से एक दिन जरूर मिलती है। आज इसका जीवंत उदाहरण देख रहे हैं कि यश गुप्ता और विनर्स क्लासेस की टीम के उचित मार्गदर्शन से, एमपी पुलिस और रेलवे में 25 स्टूडेंट्स का चयन हुआ है। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों का अभिनंदन मेडल, शील्ड एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर अतिथियों के द्वारा किया गया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड छात्र नवदीप गुर्जर को प्रदान किया गया। सभी चयनित विद्यार्थियों ने अपने विनर्स क्लासेस के सभी गुरुजनों यश गुप्ता, भूपेंद्र हरदेनिया, राघवेंद्र, राज का हृदय से आभार व्यक्त किया और सम्मानित होने पर गर्व की अनुभूति की।