’उड़ान-2’प्रतिभावान युवा कलाकारों की प्रदर्शनी
May 18 2026
ग्वालियर। पंजाब ललित कला अकादमी का सराहनीय प्रयास ‘उड़ान-2‘ पंजाब कलाभवन सेक्टर 16 चंडीगढ़ की सोभा सिंह कला दीर्घा में संभावनाशील युवा कलाकारों की लाजवाब प्रदर्शनी देखने का अवसर मिला। ‘उड़ान प्रथम‘ अभिजीत दास की एकल प्रदर्शनी थी, जिससे पंजाब ललित कला अकादमी की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत हुई। इस योजना में जहां उभरते युवा कलाकारों की प्रतिभा निखारने के लिए निशुल्क मंच उपलब्ध कराया जाता है, वहीं नगर के नामचीन कलाकारों द्वारा आकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाता है। उड़ान के इस दूसरे संस्करण में फाइन आर्ट कॉलेज चंडीगढ़ के एमएफ ए द्वितीय वर्ष के 14 कलाकारों की 44 पेंटिंग्स और 12 मूर्तियां प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी के दूसरे दिन वहाँ कुछ कलाकारों से मुलाकात हुई। उनकी कलाकृतियों पर बातचीत में रचनाधर्मिता के प्रति लगाव, गहरे समाजिक जुड़ाव, चिन्तन और चिन्ताओं का भी हिसाब-किताब सामने आया।
उड़ान प्रथम का कलाकार अभिजीत दास तो पहले ही अलग पहचान बना चुका है। इस बार अजय चौहान अपनी पेंटिंग इंस्टॉलेशन के रूप में प्रदर्शित करते हुए सामने आया है।उसने अपनी कलाकृति में पंजाब की विस्मृत होती सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए उसे दीर्घा की दिवार पर लटकाने की बजाय कक्ष के बीचों बीच जमीन से उठाते हुए प्रदर्शित की है, साथ ही उसके नीचे गिरे सूखते पत्तों के माध्यम से बिसरते अतीत का दर्द पैदा किया है।(ऐसे में नये हरे पत्तों की आस मेरे दर्शक मन में उज्जवल भविष्य की उम्मीद भी जगा गई।) उसकी एक दूसरी रियलिस्टिक पेंटिंग जो दीर्घा के बाहरी कक्ष में सजी है, भी विशेष अच्छी लगी ।
सुश्री इशिता, रहनुमा रानी, व थोंगमेन एडिसन,अजय कुशवाह की पेन्टिंग्स भी दर्शकों द्वारा सराही जा रही थीं। रमन कुमार का काले संगमरमर में किए गए दो काम सहज ही आकर्षित करते हैं। अरुण सिंह की कांस्य प्रतिमा, शिवानी गुप्ता का टेराकोटा, शिल्पा राय की विविध धातुओं में बनी अधिसंरचनाऐं उनके उज्जवल भविष्य की संकेतक सरीखी आभाषित थीं। सभी कलाकारों को बधाई और पंजाब ललित कला अकादमी विशेष साधुवाद की पात्र है। काश मध्य प्रदेश की सरकार भी ग्वालियर के कलाकारों के नि:शुल्क गैलरी उपलब्ध कराने लगे तो बहुत से संभावनाशील कलाकारों को आगे आने का मौका मिल सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









