सीए स्टूडेंट्स के लिए सिकासा ने की वेविनार सीरीज आयोजित

May 18 2026

ग्वालियर। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा की स्टूडेंट्स विंग सिकासा द्वारा सेंट्रल इंडिया रीजनल कॉउन्सिल के संयुक्त तत्वावधान में नोटबुक एलएम एवं इफेक्टिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट टूल्स विषय पर एक ज्ञानवर्धक वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ सिकासा ग्वालियर ब्रांच के चेयरमैन सीए नगेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स विद्यार्थियों एवं प्रोफेशनल्स की कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा समय के साथ नई तकनीकों को अपनाना आवश्यक है।
वेबिनार में मुख्य वक्ता सीए सिद्धार्थ अग्रवाल (मंदसौर) ने नोटबुक एलएम सहित विभिन्न प्रभावी टूल्स के व्यावहारिक उपयोग, रिसर्च, नोट्स मैनेजमेंट, प्रेजेंटेशन तैयारी एवं स्टडी एफिशिएंसी बढ़ाने के आधुनिक तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों ने सेशन को अत्यंत उपयोगी एवं भविष्य उन्मुख बताया। कार्यक्रम में सेंट्रल इंडिया रीजनल कॉउन्सिल के सिकासा चैयरमेन सीए नितिन गुप्ता का विशेष संबोधन रहा। 
कार्यक्रम का संचालन मॉडरेटर वंशिका साहनी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन सिकासा ग्वालियर ब्रांच की वाइस चेयरपर्सन भूमि अग्रवाल ने किया। वहीं सिकासा कमेटी से आशुतोष सिंह, निकिता मित्तल सहित ब्रांच कमेटी से सीए पंकज शर्मा एवं सीए मयूर गर्ग,सीए विवेक कुमार जैन भी वेविनार में मौजूद रहे।