किले पर फांसी लगाने वाली महिला 4 बच्चों की मां निकली
May 17 2026
ग्वालियर। किले पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान पान पत्ते की गोठ निवासी प्रीति जाटव पत्नी देवेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। शिनाख्त के बाद जो कहानी सामने आई है, उसने पूरे मामले को दर्दनाक बना दिया है। चार बच्चों की मां प्रीति ने कथित रूप से पति की बेवफाई, मारपीट और लगातार हो रही प्रताडऩा से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार प्रीति विगत रोज घर से नाराज होकर बिना बताए निकल गई थी। परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के चलते वह सीधे ग्वालियर किले पहुंची, जहां उसने अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। विगत शाम बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। सुबह तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।
मामले का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली में रहने वाले मृतका के भाई प्रदीप कुमार का फोन बहोड़ापुर थाना पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद शव की पहचान प्रीति जाटव के रूप में हुई। भाई प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा देवेन्द्र सिंह का पिछले करीब दो वर्षों से उत्तरप्रदेश के इटावा जिले के महेबा क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था। वह महिला कई बार ग्वालियर भी आती थी।
परिजनों के अनुसार अवैध संबंधों के कारण देवेन्द्र अपनी पत्नी और चारों बच्चों के खर्च के लिए पर्याप्त पैसे नहीं देता था। जब प्रीति इसका विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। मायके पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रीति को अतिरिक्त दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था।
सामाजिक पंचायत भी बुलाई थी
भाई प्रदीप ने पुलिस को बताया कि बहन का परिवार बचाने के लिए दो बार सामाजिक पंचायत भी बुलाई गई थी। देवेन्द्र जिस वकील के यहां काम करते हैं, उनसे भी देवेन्द्र को समझाने की कोशिश करी, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
फिलहाल बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली से मायके पक्ष के लोग ग्वालियर पहुंच रहे हैं। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









