पाम रेजीडेंसी में किया मेधावी बच्चों का सम्मान
May 17 2026
ग्वालियर। पाम रेसीडेंसी के क्लब हाउस में ‘पाम ग्रुप ऑफ एक्टिविटीज’ द्वारा परिसर में रहने वाले परिवारों के उन बच्चों का सम्मान किया गया जिन्होंने 10वी एवं 12वी की परीक्षा में 75' से अधिक माक्र्स लाकर अपने पेरेंट्स को गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम में आमंत्रित सोसाइटीे के वरिष्ठ सदस्य भान सिंह तोमर, मनमोहन भटनागर एवं आशीष दुबे का फूलमाला पहनाकर स्वागत नीरज नायक, धर्मेंद्र शर्मा, उमेश मिश्रा एवं नरेंद्र दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मनमोहन भटनागर द्वारा सरस्वती वंदना एवं धर्मेंद्र शर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को फूलमाला पहनाकर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
क्लास 10वी में कनिका शर्मा पुत्री रवि शर्मा, कुशाग्र राजपूत पुत्र कल्पना राजपूत, वैष्णवी छारी पुत्री अरविंद छारी, वेदांत सौरभ शर्मा पुत्र भारती शर्मा, अमेय सारा जोसेफ पुत्र जोसेफ केए, अनुज शर्मा पुत्र महेश कुमार शर्मा एवं अथर्व मिश्रा पुत्र उमेश मिश्रा। वहीं क्लास 12वी में अनुष्का दीक्षित पुत्री अमरनाथ दीक्षित, मिस्टी गुप्ता पुत्री जितेंद्र गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ ओपी वर्मा, आरडी नीखरा, सीके नीखरा, सुनील राजानी, शैलेंद्र सक्सैना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप संयोजक राहुल गुप्ता स्पर्शी द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









