बजरंग भक्त मंडल ने जनकताल गौशाला में अर्पित किया 1200 किलो हरा चारा
May 17 2026
ग्वालियर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया से बढक़र कोई धर्म नहीं है। इसी सेवा भाव को चरितार्थ करते हुए बजरंग भक्त मंडल द्वारा पिछले साढ़े छह वर्षों से बिना रुके प्रत्येक सप्ताह गौभोग सेवा का अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। इसी निरंतरता के क्रम में इस सप्ताह भी मंडल के सदस्यों द्वारा जनकताल स्थित गौशाला में पहुँचकर पूज्य गौवंश के लिए 1200 किलोग्राम (12 क्विंटल) हरे चारे की निशुल्क सेवा अर्पित की गई। बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि संस्था द्वारा विगत साढ़े छह वर्षों (330 से अधिक सप्ताहों) से हर मौसम और हर परिस्थिति में यह सेवा निरंतर चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा ही मंडल का परम ध्येय है और समाज के विभिन्न सहयोगियों के माध्यम से यह पुनीत कार्य हर हफ्ते संपन्न हो रहा है।
अध्यक्ष आशीष मंगल के अनुसार, इस सप्ताह की गौभोग सेवा दो चरणों में (गुरुवार और रविवार को) विभिन्न प्रबुद्ध समाजसेवियों के आर्थिक और नैतिक सहयोग से संपन्न हुई। गुरुवार की सेवा में दिवंगत केके राठी की स्मृति में, एवं अंकित तिवारी, श्रीमती अग्रवाल, कौशल अग्रवाल तथा डीडवाना ओली वालों के विशेष सहयोग से की गई। रविवार की सेवा में भानु राजपूत, शुभम अवस्थी, अनिल गुप्ता (इंदौर वाले), संतोष शिवहरे, राकेश बंसल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन और संजय श्रीवास्तव के अनुकरणीय सहयोग से चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
गौशाला में उपस्थित आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, पुनेश पाल, दीपक शर्मा, भानु राजपूत, रामकिशोर मंगल, हरीश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, कमल सिंह गर्ग, दीपक सिंघल, राकेश बंसल, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, संजय श्रीवास्तव, चमन गर्ग और कुशल मंगल सहित कई अन्य गणमान्य गवाह-प्रेमी शामिल थे। सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इस सेवा कार्य को इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ जारी रखने का संकल्प दोहराया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









