बच्चे के जन्म पर ढोल-नगाड़ों के बीच युवकों ने की हर्ष फायरिंग
May 16 2026
ग्वालियर। बच्चे के जन्म की खुशी पर जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक खुलेआम दो बंदूकों से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके का है। पुलिस वायरल क्लिप की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना एक दिन पुरानी बताई जा रही है, जबकि वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में बच्चे के जन्म की खुशी मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। ढोल-नगाड़ों और जश्न के माहौल के बीच कुछ युवक हथियार लहराते हुए अचानक फायरिंग शुरू कर देते हैं। देखते ही देखते कई राउंड गोलियां चलाई जाती हैं और आसपास मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहते हैं।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक बिना किसी डर के खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। एक युवक बंदूक से आसमान की ओर फायर करता है, तो दूसरा उसके साथ खड़े होकर लगातार गोलियां दागता नजर आता है। आसपास खड़े लोग तालियां बजाते और खुशी मनाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह से रिहायशी माहौल में फायरिंग की गई, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग करने वाले युवक कौन हैं और उनके पास मौजूद हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि झांसी रोड थाना पुलिस वायरल वीडियो की लोकेशन और उसमें दिखाई दे रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि फायरिंग करने वालों की पहचान हो जाती है, तो उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि हथियार लाइसेंसी पाए गए, तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









