भक्तों ने शनिश्चरी अमावस्या पर प्रभात फेरी में बांटे हजारों ऋषि प्रसाद
May 16 2026
ग्वालियर। संत आशाराम आश्रम ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर के तत्वाधान में थाटीपुर क्षेत्र में शनिचरी अमावस्या पर हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तगण थाटीपुर डिस्पेंसरी स्थित श्री हनुमान मंदिर से चम्बल कॉलोनी दर्पण कॉलोनी की सडक़ों को हरिनाम संकीर्तन से हरि मय बना दिया। गुरुभक्ति के भाव भरे भजनों पर सडक़ो पर हरि भक्तगण झूमते नाचते गाते चले जा रहे थे। व्यासपीठ पर चलित वाहन पर विराजे बहम स्वरूप संत शिरोमणि आशाराम बापू का जल फल मिष्ठान वितरण कर माल्यार्पण पुष्प वर्षा कर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। हरिनाम प्रभात फेरी में श्रीयोग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल बालसंस्कार मंडल पदाधिकारि गण समेत भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण शामिल रहे। सैकड़ों परिवार में ऋषि प्रसाद सत्साहित्य भक्तों द्वारा नि:शुल्क बतौर उपहार प्रदान किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









