अखिल भारतीय कोरी समाज द्वारा नि:शुल्क कोचिंग क्लास का शुभारंभ

May 16 2026

ग्वालियर। समाज सेवा और शिक्षा के प्रसार को समर्पित अखिल भारतीय कोरी समाज नई दिल्ली (शाखा ग्वालियर युवा विंग) द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया है। जिसमें वार्ड क्रमांक 36 में छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए नि:शुल्क कोचिंग क्लास का विधिवत शुभारंभ किया गया।
 बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें बोर्ड परीक्षाओं के लिए सशक्त बनाना है।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर युवा विंग के सदस्यों ने अपने निजी कोष और आपासी सहयोग से इस नि:शुल्क कोचिंग क्लास की व्यवस्था की है। समाज का मानना है कि शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकता है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीपी शंखवार राष्ट्रीय महामंत्री, महेश उमरैया प्रदेश अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि मोहित जाट पार्षद वार्ड 41, मुरारी लाल मित्तल वरिष्ठ भाजपा नेता, चंदू खंडेलवाल, पन्नालाल खेरिया, राहुल शाक्य युवा जिला अध्यक्ष, संदीप उमरैया प्रदेश मंत्री, तेजपाल शाक्य जिला महामंत्री, अजय पेमदे जिला महामंत्री युवा आदि उपस्थिम रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह खजुरिया द्वारा किया गया।
पार्षद मोहित जाट ने 10 टेवल और वाटर कूलर दिया
पार्षद वार्ड क्रमांक 41 मोहित जाट ने कैलाशवासी राजमाता माधवी राजे सिधिया द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर कोरी कोली समाज के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था के लिए 10 टेबल, बेंज, 1 ब्लैक बोर्ड एवं ठण्ड पानी के लिए वाटर कूलर की व्यावस्था कराई गई।