विशेषाधिकार रहित बच्चों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

May 15 2026

ग्वालियर। योगिक विज्ञान विभागए लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान द्वारा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से आयोजित 100 दिन का काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत 14 मई से18 मई 2026 तक विभिन्न योग संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में 15 मई शुक्रवार को योगिक विज्ञान विभागए लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान द्वारा मोनी बाबा आश्रमए सेवार्थ जन कल्याण समितिके माध्यम से वंचित विशेषाधिकार रहित बच्चों हेतु संचालित पाठशाला में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुष मंत्रालय द्वारा जारी समस्त दिशा.निर्देशों का पालन करते हुए किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक एवं अध्यक्ष सेवार्थ जन कल्याण समिति के ओम प्रकाश दीक्षित, राकेश श्रीवास्तव, मोहन लाल अहिरवार ने योग विभाग के योग शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों हेतु आयोजित इस चैरिटी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अनुशा दीपक त्यागी नोडल अधिकारी एवं समन्वयकद्ध के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में विभाग के पीएचडी् स्कॉलर कृ सुश्री तारूणी, सुश्री भारती एवं गौरव यादव एवं अन्य की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों में योग के प्रति उत्साह एवं रुचि को देखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का आह्वान किया गया।