इस बार स्लम एरिया तथा भारतीय सेना पर केन्द्रित योग दिवस
May 15 2026
ग्वालियर। 21 जून को प्रतिवर्ष योग दिवस मनाया जाता है। इसकी तैयारी सारे देश और दुनिया में बहुत पहले से प्रारंभ हो जाती है। खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार ने इस वर्ष स्लम एरिया तथा भारतीय सेना पर केन्द्रित योग दिवस मनाने का संकल्प किया है। इस विचार को मूर्त रूप देने के लिए लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ने अपने खेल परिसर के बाहर ग्वालियर शहर में गतिविधियों की एक श्रृंखला का शुभारंभ किया है। इसका प्रथम चरण सेवार्थ जन कल्याण समिति के द्वारा संचालित कैंसर पहाडिय़ां मोनी बाबा आश्रम पर प्रात: बेला में संपन्न हुआ।
।75 प्रतिभागियों के बीच डॉक्टर अनुशा त्यागी नोडल ऑफिसर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने सभी को योग के माध्यम से अनुशासन, राष्ट्र प्रेम, भावनात्मक संज्ञानात्मक, सामाजिक, नैतिक इत्यादि समग्र विकास करने के लिए विभिन्न मार्गों पर चर्चा की। लगभग 1 घंटे के सत्र में सभी विद्यार्थियों ने एकाग्रचित्र होकर प्राचीन योग ऋषियों द्वारा प्रारंभ की गई परंपरा से अपने अंदर दिव्यता की अनुभूति की। उल्लेखनीय है कि हमारी समिति के द्वारा संचालित 14 केंद्रों में नौ केंद्र ग्वालियर में संचालित है। ग्वालियर से सभी केंद्रों से कुछ चयनित बच्चे बुलाए गए थे। प्रात: सत्र में अतिथियों के परिचय के साथ ही उनका सम्मान किया गया। श्रीमती त्यागी ने बताया कि हमें इस वर्ष योग पर केंद्रित 100 गतिविधियां संपन्न करनी है। ताकि लोग परस्पर प्रेम -करुणा- भाईचारा- समन्वय -सहयोग इत्यादि मानवीय मूल्याओं से प्रेरित होकर एक सुदृढ़ और चरित्रवान समाज की रचना कर सकें।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश दीक्षित ने सभी बच्चों को आज की गई योग की गतिविधियों को जीवन में आचरण में लाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा शिक्षा तभी सार्थक होगी जब बच्चे सुसंस्कृत, भावनात्मक संवेगात्मक ,मानसिक और शारीरिक दृष्टि से स्वस्थ होंगे। यह संस्कार विकसित करने के लिए योग एक सशक्त और अप्रतिम माध्यम है। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर की ग्वालियर में स्थित एक अग्रणी संस्था है, जो चरित्रवान और सार्थक नागरिक बनाने की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम करती रहती है। इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव, मनोज पांडे, विजय सुगंधे, डीके गांधी, डॉ. अश्विंदर जुनेजा, राजेंद्र परिहार, प्रताप नागर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं लगभग 75 बच्चे उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









