प्रदेश महासचिव बनाये पर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर जौहरी का किया भव्य स्वागत

May 15 2026

ग्वालियर। ग्वालियर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर वरिष्ठ समाजसेवी ओर राष्ट्रीय शसक्त दिव्यांग आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार एवं आरटी आई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी को मप्र कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दामोदर दास कोरी की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी डॉ: संजय कामले की सहमति से कांग्रेस कमेटी (ई) के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ का महासचिव बनाया गया।
अनूप जौहरी को मप्र कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ का महासचिव बनाये जाने पर पुनर्वास केंद्र पर सेवा भारती के सचिव परांकुश शर्मा, अजीत जुवेकर, पुनर्वास केंद्र प्रभारी गिरीश पाल, आशीष शर्मा, गप्पा वघेल एवं स्टाफ पदाधिकारियों ने मिष्ठान खिलाकर पुष्पहार पहनाकर जौहरी के उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी। अनूप जौहरी ने इस आत्मिय सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।