शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में समर कैंप 2026 का हुआ शुभारंभ
May 15 2026
ग्वालियर। ज्ञान, खेल और रचनात्मकता का संगम समर कैंप 2026 इस वर्ष 15 मई से 8 जून 2026 तक आयोजित का किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 15 मई शुक्रवार को मुख्य अतिथि अरविन्द शर्मा जिला कोषालय अधिकारी एवं अध्यक्ष अरविन्द सिंह संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। समर कैंप 2026 में बच्चों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, क्ले मॉडलिंग, हुला-हूप, स्पून लेमन रेस, कहानी सुनाने की प्रतियोगिता, बोर्डस गेम्स और पहेलिया, ट्रेजर हंट, आर्ट्स एंड क्राफ्ट और विज्ञान प्रयोग जैसी रोचक गतिविधियाँ रखी गई हैं।
मुख्य अतिथि अरविन्द शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ उनके मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी सहायक होते हैं, साथ ही श्री शर्मा ने कहा की समर कैंप के समापन समारोह मे कोषालय ग्वालियर की तरफ से भी सहयोग किया जायेगा।
वहीं अरविन्द सिंह ने कहा कि समर कैम्प बच्चों की प्रतिभा को निखारने तथा उनके बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अवकाश के समय का सदुपयोग कर नई गतिविधियों एवं कौशलों को सीखने के लिए प्रेरित किया। इस समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन से दूर रखना है, आजकल बच्चों का अधिकांश समय स्मार्टफोन, टैबलेट्स, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ गुजरता है, जो उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, इस समर कैम्प के दौरान बच्चों में डिजिटल उपकरण से दूर रखने का एक अच्छा प्रयास किया जायेगा, यह बच्चों को समय प्रबंधन और तकनीक का सही उपयोग सिखया जायेगा, ताकि वे अपनी प्राथमिकताओं को समझ सकें और डिजिटल उपकरणों के साथ संतुलन बनाए रख सकें, जिससे बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर, उन्हें न केवल स्क्रीन टाइम से राहत मिलेगी, बल्कि यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सही दिशा में कदम बढाने में सहयोगी सिद्ध होगा। समर कैम्प में बच्चों के लिए दस हजार रुपए राशि की खेल सामग्री अभ्युथानम वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय को पिछले वर्ष की भांति भेंट की गयी।
कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार सोनी पुस्तकालय प्रबंधक द्वारा एवं आभार प्रदर्शन राकेश कुमार शर्मा क्षेत्रीय ग्रंथपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूजा साहू (ग्रंथपाल), हरीश कुमार शर्मा (गणक), अनीता ओडिया, शिवम शर्मा, कमल चामडिया, आकाश पाल, सनत कुमार पाठक एवं समर कैंप 56 पंजीकृत बच्चे और उनके अभिभावक सहित पुस्तकालय मे अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









