राज्यपाल द्वारा रक्तवीर डॉ. संजय पाण्डेय सम्मानित

May 14 2026

ग्वालियर। रक्तदान महादान के लिये शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा हो जो इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता न कर सके। इस पुण्य कार्य के लिये  प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल में रक्तवीरों का सम्मान किया। रेडक्रॉस सोसायटी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाकार्य सम्मान में राज्यपाल के साथ श्यामेन्द्र, मनीष, रामेन्द्र उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिसर, भोपाल में अन्तर्राष्ट्रीय रेसक्रॉस सोसायटी के द्वारा किया गया। माधव महाविद्यालय वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना, वरिष्ट कार्यक्रम अधिकारी को मध्यप्रदेश शासन राज्यपाल द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
राज्यपाल ने कहा कि डॉ. संजय कुमार पाण्डेय 75 बार रक्तदान कर चुके है जितनी उनकी उम्र भी नहीं हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस प्रकार के पुनीत कार्यों में सहभागिता करनी चाहिये। मप्र रेडक्रॉस ऐसे रक्त वीरों को सम्मानित कर अपने आप को गोरवान्वित महसूस कर रहा है। डॉ. पाण्डेय वर्ष में दो-तीन बार रक्तदान करते है साथ ही साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को भी रक्तदान शिविर लगाकर रक्त देने के लिये प्रोत्सिाहित करते है। ऐसे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी माधव महाविद्यालय, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय बधाई के पात्र है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी लोगों ने डॉ. पाण्डेय को इस सम्मान के लिए बधाई दी।