नारद जयंती पर 11 श्रेणियों में पत्रकारों का सम्मान 17 मई को
May 14 2026
ग्वालियर। नारद जयंती के अवसर पर मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति न्यास के द्वारा 11 श्रेणियों में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। यह बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए पत्रकारवार्ता में कार्यक्रम संयोजक दीपक तोमर, सह संयोजक जोगेंद्र सेन, सुनील पाठक, विनोद गुप्ता आदि ने कही।
मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास द्वारा आद्य पत्रकार देवर्षि नारद की जयंती के अवसर पर उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान एवं संवाद 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 17 मई को दोपहर 12.&0 बजे बाल भवन सभागार में होगा। समारोह में देवर्षि नारद की पत्रकारिता में वैश्विक समस्याओं का समाधान, जो आज के दौर में मीडिया की भूमिका और उत्तरदायित्व पर गहन विमर्श का होगा।
यह रहेंगी श्रेणियां
श्रेष्ठ प्रवासी पत्रकार सम्मान, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, वरिष्ठ पत्रकार सम्मान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर सम्मान, वीडियो जर्नलिस्ट, आंचलिक पत्रकार सम्मान, छायाकार सम्मान, वेब पोर्टल / डिजिटल मीडिया सम्मान, बेस्ट आउटपुट सम्मान, श्रेष्ठ युवा पत्रकार सम्मान, श्रेष्ठ महिला पत्रकार सम्मान।
समारोह में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार गौरव वल्लभ मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलगुरु प्रो. डॉ. राजकुमार आचार्य उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के सचिव एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश शुक्ला करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









