होटल बॉर्डर रिसोर्ट पर छापा, लडक़ा-लडक़ी आपत्तिजनक हालत में मिले
May 14 2026
डबरा। ग्वालियर पुलिस ने डबरा-टेकनपुर हाईवे पर बने होटल बॉर्डर रिसोर्ट पर अचानक छापा मारा। पुलिस को खबर मिली थी कि यहां गलत काम और जुआ चल रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को होटल के कमरों से एक लडक़ा और एक लडक़ी आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके साथ ही पुलिस ने जुआ खेल रहे 10 लोगों को भी पकड़ा गया। पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने 15 हजार रुपए नकद मिले हैं। मौके से एक कार और एक बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह होटल भीम आर्मी का एक नेता किराए पर लेकर चला रहा था। पुलिस ने होटल मैनेजर को भी पकड़ लिया है। एसपी धर्मवीर सिंह यादव के आदेश पर यह पूरी कार्रवाई की गई।
एडिशनल एसपी विदिता डागर ने बताया कि अनैतिक कामों की सूचना मिलने पर महिला डीएसपी शिखा सोनी के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई थीं। पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ होटल पर रेड डाली, जिसमें देह व्यापार की संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवती और 10 जुआरियों को पकड़ा गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









