पारा 42 डिग्री के पार, 45 डिग्री पहुंचने का अलर्ट
May 14 2026
ग्वालियर। मई महीने में ही भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे शहरवासी तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान रहे। न्यूनतम तापमान भी बढक़र 26.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मई तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में शहर की प्रमुख सडक़ें और बाजार सुनसान दिखाई दिए। लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। तेज गर्म हवाओं और बढ़ती उमस के कारण दिनभर लोगों को बेचैनी महसूस होती रही।
गर्मी का असर अब जनजीवन और स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। शहर में गर्मी और उल्टी-दस्त के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने, धूप में निकलते समय सिर ढकने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









