कई दिनों से पानी नहीं मिला, रहवासियों ने सडक़ पर चक्काजाम किया
May 14 2026
ग्वालियर। घोसीपुरा इलाके स्थित क्रेशर कॉलोनी में पेयजल सप्लाई बाधित होने से बुधवार को रहवासियों ने चक्का जाम कर दिया। महिलाओं समेत स्थानीय लोगों ने खाली बर्तन लेकर सडक़ पर प्रदर्शन किया और नगर निगम व पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चक्का जाम की सूचना पर पीएचई और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन चला।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं में ने कहा कि कॉलोनी में कई दिनों से पेयजल सप्लाई बंद है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या दोबारा होने पर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि शहर में कहीं गंदा पानी सप्लाई हो रहा है तो कहीं पानी पूरी तरह बंद है। उन्होंने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया।
नगर निगम द्वारा क्षेत्र में सप्लाई सुधार कार्य शुरू किए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









